{"_id":"653374f047862272f40202a3","slug":"brother-was-brutally-beaten-by-bullies-sister-was-molested-went-to-police-station-to-complain-three-arreste-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: भाई को दबंगों ने जमकर पीटा, बहन के साथ हुई थी छेड़छाड़, शिकायत करने पहुंचा था कोतवाली, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: भाई को दबंगों ने जमकर पीटा, बहन के साथ हुई थी छेड़छाड़, शिकायत करने पहुंचा था कोतवाली, तीन गिरफ्तार
Sat, 21 Oct 2023 12:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:29 PM IST
सार
Hamirpur News: राठ के सीओ ने बताया की पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। लड़की ने जो आरोप लगाया है, उसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवक को पीटते दबंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में बहन से छेड़छाड़ की शिकायत करने थाने जा रहे भाई को दबंगों ने कोतवाली के सामने ही पीट दिया। इस मा पीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राठ थाना इलाके में रहने वाली एक लड़की डिग्री कॉलेज में पढ़ती है और जब वो स्कूल जाती थी, तो मोहल्ले का एक लड़का अपने साथियों के साथ मिलकर रोज छेड़छाड़ करता था। लड़की ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की, तो छात्रा का भाई थाना राठ में शिकायत करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
तभी दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राठ के सीओ ने बताया की पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। लड़की ने जो आरोप लगाया है, उसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।