फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brother tried to sell sister

भाग न जाती तो बेच देता भाई

Sun, 26 Mar 2017 11:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 26 Mar 2017 11:56 PM IST
सार

-घर से भागी युवती को पुलिस ने पंजाब से किया बरामद

विज्ञापन
brother tried to sell sister
डेमो

विस्तार

छह दिन पूर्व घर से भागी युवती को पुलिस ने पंजाब से बरामद कर लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि यदि वह भाग न जाती तो उसका भाई उसे मुरादाबाद में बेच देता। इससे पहले भाई ने उसे घर में बंद कर छह दिन तक भूखा रखा था। 
विज्ञापन


कन्नौज के सौरिख इलाके से रविवार को ग्राम ईजलपुर निवासी युवती को पुलिस पंजाब से पकड़ कर लाई। 20 मार्च को युवती जनपद मैनपुरी के कस्बा करहल निवासी अपनी बहन के देवर के साथ चली गई थी। घर से जाने के बाद उसने कोर्ट मैरिज की।
विज्ञापन


इधर, भाई ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिस पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जब पुलिस उसे लेकर थाने आई तो युवती ने आपबीती बताई।
उसका कहना था कि वह चार बहनें हैं, जिसमें एक बहन को उसका भाई बेच चुका है।

होली से पहले भाई ने मुरादाबाद के एक व्यक्ति से उसका सौदा तय कर लिया, जब उसे जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इस पर भाई ने उसे कमरे में बंद कर दिया और छह दिन तक भूखा रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरी में अपनी बड़ी बहन के देवर के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास ने बताया कि युवती से पूछताछ के बाद उसे बयान के लिए एसडीएम कोर्ट भेजा जाएगा। कोर्ट के आधार पर ही उसका भविष्य तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed