{"_id":"660c143bdf6a3aac990eacb8","slug":"brother-of-former-vice-president-of-african-country-sierra-leone-undergoes-hip-transplant-in-kanpur-2024-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अफ्रीकी देश सिएरा लिओन के पूर्व उप राष्ट्रपति के भाई का कानपुर में हुआ कूल्हा प्रत्यारोपण, साझा की दास्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अफ्रीकी देश सिएरा लिओन के पूर्व उप राष्ट्रपति के भाई का कानपुर में हुआ कूल्हा प्रत्यारोपण, साझा की दास्तान
Tue, 02 Apr 2024 07:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Apr 2024 07:52 PM IST
सार
अफ्रीकी देश सिएरा लिओन के पूर्व उप राष्ट्रपति चीफ साम सोमान के भाई कस्टम अधिकारी कोंबा इमैनुअल बंडेमोयन का शहर में कूल्हा प्रत्यारोपण हुआ। इमैनुअल ने बताया कि कानपुर आने की प्रक्रिया पूरी करने पर उन्हें तीन महीने लगे। प्रत्यारोपण से उनकी तकलीफ पूरी तरह दूर हो गई है।
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम के साथ कोंबा इमैनुअल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अफ्रीकी देश सिएरा लिओन के पूर्व उप राष्ट्रपति चीफ साम सोमान के भाई कस्टम अधिकारी कोंबा इमैनुअल बंडेमोयन (60) का कानपुर में कूल्हा प्रत्यारोपण हुआ है। इमैनुअल का बाएं तरफ का कूल्हा गल गया था, इससे वे 10 साल से तकलीफ में थे और नौकरी भी नहीं कर पा रहे थे। प्रत्यारोपण के लिए विशेषज्ञ ढूंढने के लिए सालों से गूगल की खाक छान रहे थे। तभी उन्हें सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एके अग्रवाल का पता मिला।
विज्ञापन
उनसे संपर्क करने के बाद उन्होंने आकर कूल्हा प्रत्यारोपण कराया। इमैनुअल ने बताया कि यहां आने की प्रक्रिया पूरी करने पर उन्हें तीन महीने लगे। प्रत्यारोपण से उनकी तकलीफ पूरी तरह दूर हो गई। कोंबा इमैनुअल बंडेमोयन का कूल्हा प्रत्यारोपण बर्रा स्थित एक अस्पताल में 23 मार्च को किया गया। वे 22 मार्च को भर्ती हुए थे। मंगलवार को डॉक्टर और अस्पताल की निदेशक के साथ मरीज ने पत्रकारों को अपनी बीमारी की दास्तान साझा की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कस्टम विभाग में नौकरी करने के पहले वह गणित के शिक्षक, फुटबाॅल के खिलाड़ी भी रहे हैं। कूल्हे में तकलीफ इतनी थी कि चल नहीं पाते, दर्द से नींद नहीं आती थी। बायां पैर पांच सेमी छोटा हो गया, नौकरी भी चली गई। पहले अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया में विशेषज्ञ ढूंढा।
विज्ञापन
बाद में उनके परिचित के एक भारतीय मित्र ने बताया कि उन्होंने कूल्हा प्रत्यारोपण कानपुर में कराया है। इसके बाद उन्होंने डॉ. अग्रवाल से वीडियो कॉलिंग पर बात की और सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यहां आ गया। सारा खर्च सरकार ने उठाया है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि रोगी को सेरेमिक कूल्हा लगाया गया है। यह 40 साल चलता है।