फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother of former BSP district president dies in an accident in Gurugram, last rites performed under tight security

Kanpur News: बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई की गुरुग्राम में हादसे में मौत, कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार

Tue, 16 Sep 2025 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Brother of former BSP district president dies in an accident in Gurugram, last rites performed under tight security
इटावा। हत्या में वांछित चल रहे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई की सोमवार को शाम में गुरुग्राम में सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष ने एक व्यक्ति पर भाई को फंसाने और पुलिस अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शव एसएसपी कार्यालय के बाहर रखने की घोषणा कर दी। मंगलवार को शाम पांच शव शहर पहुंचा तो आईटीआई चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता भी थे। अंतिम संस्कार होने तक श्मशान घाट पर कई थानों की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

शांति कॉलोनी निवासी रवि दोहरे निवासी की सोमवार को गुरुग्राम में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रवि के भाई पूर्व जिलाध्यक्ष शीलू दोहरे ने नाराजगी जताते हुए शव एसएसपी कार्यालय के बाहर रखने की घोषणा कर दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए। शव आने की सूचना पर शाम को आईटीआई चौराहे के पास बड़ी संख्या में कई थानों की फोर्स और रिजर्व पुलिस तैनात कर दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और पूर्व जिलाध्यक्ष के समर्थक भी मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच शव को रवि के घर पहुंचाया गया। सीओ सिटी अभय नारायण राय और जसवंतनगर सीओ आयुषी सिंह ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


रवि के भाई शीलू दोहरे ने बताया कि 15 फरवरी 2025 को बसरेहर थाने में भाई के खिलाफ हत्या की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना 17 जनवरी की बताई गई थी। बताया कि पुलिस के सामने इसके कई साक्ष्य प्रस्तुत किए गए थे। इसके बाद भाई मई 2025 में अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम रहने के लिए चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीलू ने आरोप लगाया कि 24 जुलाई को उक्त व्यक्ति ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में एक बाइक में टक्कर मारने का एक और मामला दर्ज करा दिया था, जबकि मेरा भाई जिले में था ही नहीं। बताया कि एक पुलिस अधिकारी से जब इस संबंध में मिलने गए तो उन्होंने बिना बात सुने जल्द गिरफ्तारी की बात कही थी। यह जानकारी परिजनों ने भाई को दी थी। इसी से डिप्रेशन में आकर भाई हादसे का शिकार हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed