फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother-in-law's body found in room, fear of murder

कमरे में देवर-भाभी का शव मिला, हत्या की आशंका

Tue, 07 Sep 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's body found in room, fear of murder
कसहाई गांव में घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद- - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मुख्यालय से सटे कसहाई गांव के एक निर्माणाधीन कमरे में भाभी के शव चारपाई पर और देवर का शव फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। महिला का शरीर नीला पड़ने पर जहर खाने की आशंका है। परिजनों के मुताबिक देवर के साथ महिला का रहना उसके बच्चों को पसंद नहीं था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव में गिरजा देवी (42) के पति जगदेव की चार साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके बाद से वह देवर सुखेंद्र (40) के साथ रहने लगी, सुखेंद्र अविवाहित था। साथ में सास बुधलिया देवी भी रहतीं थीं। सुखेंद्र राजस्थान में एक ईंट भट्ठे में काम करता था। जून माह में घर लौटा था, इसके वह काम पर नहीं गया था।
विज्ञापन

बुधौलिया ने बताया कि मंगलवार की सुबह देर तक बहू व बेटे के बाहर न आने पर उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। अंदर जाकर देखा तो दरवाजे की चौखट पर ही बेटा फंदे पर झूलते मिला। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे और अंदर देखा दो गिरजा देवी का शव चारपाई पर पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी धवल जायसवाल व एएसपी शैलेंद्र राय कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी के साथ पहुंचे और पूछताछ की। परिजनों ने हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट बाद वास्तविकता का पता चल सकेगा।
महिला की मौत के बाद फांसी लगाने की चर्चा
चारपाई पर पड़ा महिला का शव नीला पड़ा हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि पहले महिला ने जहर खाकर जान दी। इसके बाद युवक ने फांसी लगाई है।
मां से दूर रहते थे बच्चे
गिरिजा देवी के पांच बच्चे हैं। जिसमें तीन पुत्र, दो विवाहित पुत्रियां है। बड़ा पुत्र पूना में मजदूरी करता है। मझला बेटा बहन के यहां भिटारी गांव में रहता है। छोटा लड़का ननिहाल में रहता है। इस घटना के बाद मृत महिला की बेटियां गांव पहुंची तो उनके बयान के अनुसार बच्चों को उनकी मां का देवर के साथ इस तरह रहना पसंद नहीं था। इसी कारण वह दोनो बहुत कम मायके आती थीं। तीनों बेटे भी अपनी मां के साथ नहीं रहते थे। कभी कभार अपनी दादी से मिलने आते थे।

- कसहाई गांव में घटना के बाद घर के बाहर रोते बिलखते परिजन। संवाद

- कसहाई गांव में घटना के बाद घर के बाहर रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed