फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother-in-law and sister-in-law on motorcycle collide with tractor-trolley parked on the roadside, both die

Banda: बाइक सवार देवर-भाभी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़े, दोनों की मौत

Sat, 13 Dec 2025 09:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Dec 2025 09:02 PM IST
सार

Banda News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार देवर-भाभी की मौत हो गई। हादसा बदौसा थाना क्षेत्र के तरसूमा गांव के पास हुआ।

विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law on motorcycle collide with tractor-trolley parked on the roadside, both die
चुन्नू व रोशनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाज कराकर घर लौट रहे देवर-भाभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के समय बाइक पर बीच में बैठी तीन वर्षीय बच्ची सुरक्षित बच गई। वह घटनास्थल पर रोती-बिलखती रही। वहीं चालक ने हेलमेट नहीं लगाए था। सड़क हादसा शनिवार देर शाम 7:30 बजे के आसपास हुआ।
विज्ञापन


बदौसा थाना क्षेत्र के पचपेड़िया गांव निवासी बुद्धविलास ने बताया कि उसका भतीजा चुन्नू (25) अपनी तीन वर्षीय भतीजी भूमि की तबीयत खराब होने पर शनिवार को दोपहर भाभी रोशनी (28) के साथ बाइक से बदौसा डॉक्टर को दिखाने गया था। इलाज के बाद शनिवार की देर शाम तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। तरसुमा गांव के पास अंधेरा होने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से बाइक जा भिड़ी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चुन्नू, बीच में बैठी भूमि और पीछे बैठी उसकी मां रोशनी सड़क पर जा गिरे। हादसे में चुन्नू और रोशनी गंभीर घायल होकर लहूलुहान हालत में अचेत हो गए, जबकि बच्ची सुरक्षित रही। मौके से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और सभी को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चुन्नू और रोशनी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मृतका रोशनी के पति मनफूल गुजरात में मजदूरी करते हैं। चुन्नू की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी भी एक छोटी बच्ची है। रोशनी की दो बच्चियां हैं। एक साथ दो की मौत हो जाने पर अस्पताल पहुंचे मृतक के चाचा बुद्धविलास सहित आदि परिजनों का हाल बेहाल है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। अतर्रा कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से हादसा हुआ है। देवर-भाभी की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed