{"_id":"663bb42d92926a2f78094abb","slug":"brother-got-knifed-out-of-anger-didnt-want-to-kill-kanpur-news-c-220-1-akb1007-112266-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आवेश में लग गया भाई को चाकू, नहीं करना चाहता था हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आवेश में लग गया भाई को चाकू, नहीं करना चाहता था हत्या
Wed, 08 May 2024 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 08 May 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
रूरा। छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी बड़े भाई को पुलिस ने 16 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए चाकू को बरामद किया है। पुलिस हिरासत में आरोपी अपने किए पर पछतावा करता रहा। पुलिस को उसने बताया कि वह भाई को मारना नहीं चाहता था आवेश में आकर उससे चाकू लग गया।
थाना प्रभारी एसएन सिंह ने पुलिस टीम के साथ बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे मुखबिर की सूचना पर बनीपारा- कहिंजरी मार्ग पर मुरलीपुर के पास से छोटे भाई रमाशंकर के हत्यारोपी बड़े भाई उमाशंकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी थाना परिसर में रोते बिलखते हुए गलती से छोटे भाई की हत्या हो जाने की बात पुलिस कर्मियों से कहता रहा। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि पत्नी विमला देवी की 5 साल पहले मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद वह गलत संगत में आ गया था। पुत्र चंद्र नारायण, अजय, पुत्रियां राधा व सुशीला अपने बाबा-दादी के पास रहने लगे थे। पिता कृपाल सिंह के पास 11 बीघा जमीन थी। जिसमें उन्होंने एक बीघा जमीन की वसीयत उसके बेटे चंद्रनारायण व अजय के नाम की थी। तीन माह पहले पिता की मौत हो गई थी। सोमवार को डेरापुर तहसील गया था। जानकारी करने पर वकील ने बताया कि उसके बेटों के नाम कोई वसीयत नहीं है। इससे वह नाराज था। मंगलवार दोपहर को मां बादामी देवी से विवाद हो गया तो मां खेत पर पानी लगाए मझले भाई गिरजाशंकर व छोटे भाई उमाशंकर को घर बुला लाईं। इस पर गिरजाशंकर उसके साथ मारपीट करने लगा। आवेश में आकर उसने गिरजाशंकर पर चाकू से वार किया मगर रमाशंकर के सामने आ जाने से चाकू उसके सीने में घुस जाने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि आरोपी का बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद मारपीट होने से आवेश में आकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -
शव गांव पहुंचने पर बदहवाश रही पत्नी
पोस्टमार्टम के बाद रमाशंकर का शव बुधवार दोपहर गांव पहुंचा। पति का शव देख पत्नी काजल बिलखती रही। मां बादामी देवी रोते बिलखते हुए मृतक की बेटी कीर्ति को संभालती रही। दोपहर बाद खेरेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू दिल में दो सेंटीमीटर अंदर तक घुस जाने की वजह से हुए रक्ताश्राव से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बच्चों की चिंता को लेकर परेशान दिखा उमाशंकर
हवालात में बंद उमाशंकर की आंखों से आंशू आना बंद नहीं हुए। उसे अपने छोटे- छोटे बच्चों के भरण पोषण की चिंता सताती रही। उसने कहा कि चाकू दिखाकर डराने में भाई की हत्या हो गई। उसे उसके किए की सजा जरूर मिलेगी। पुलिस कर्मियों के सामने वह बोला कि उसके छोटे- छोटे बच्चों को कोई ताना न दे।