{"_id":"6748bd443c6ddc7b4e08401a","slug":"brother-coming-to-attend-cousin-sisters-wedding-collides-with-truck-dies-kanpur-news-c-220-1-akb1003-119888-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रनियां में फटी पीएनजी लाइन, भागे बिजली कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रनियां में फटी पीएनजी लाइन, भागे बिजली कर्मचारी
Fri, 29 Nov 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर-कानपुर लेन पर रनियां स्थित मॉडल शॉप के पास विद्युत निगम की ओर से बिजली का खंभा लगाने के लिए ट्रैक्टर के हाइड्रा से गड्ढा किया जा रहा था। इस दौरान नीचे से निकली पीएनजी लाइन का पाइप फट गई। गैस रिसाव होने पर पास मौजूद बिजली कर्मी भाग निकले। स्थानीय लोगों के साथ कर्मचारियों ने गैस आपूर्ति कंपनी, पुलिस व दमकल को सूचना दी। इसके बाद आपूर्ति बंद की गई।
रनियां में हाईवे किनारे गुरुवार की दोपहर खंभा लगाने के लिए के लिए ट्रैक्टर हाईड्रा से कर्मचारी गड्ढा कर रहे थे। कार्य के दौरान गहराई में पड़ी टोरेंट कंपनी की पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन का पाइप फट गई। गैस रिसाव होने की जानकारी पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी, एसएसआई जयप्रकाश यादव, एसआई आनंदवीर सोलंकी मौके पर पहुंचे।
एतिहातन कानपुर जाने वाली दो लेन की सड़क में सिर्फ एक लेन को बंद कर, दूसरे लेन से रेंग-रेंग कर यातायात निकला। सूचना पर आए कंपनी के इंजीनियर हिमांशु दुबे, पीयूष जैन, अभिषेक वर्मा, विवेक कुमार ने लाइन की मरम्मत की। उधर माती से एक दमकल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर और गड्ढा करने वाली मशीन को थाने में खड़ा कर लिया है।