फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brother brutally killed his brother in hardoi

चारा उठाने के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, वृद्ध मां को भी पीटा

Fri, 27 Sep 2019 09:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Sep 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
हरदोई में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैखाई में गुुरुवार शाम खेत से चारा उठाने का उलाहना देने गए किसान को बड़े भाई ने लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। बचाव करने पहुंची वृद्ध मां को भी पीट दिया। लखनऊ में अस्पताल में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैखाई निवासी राजेश (40) पुत्र रामासरे तीन भाइयों में छोटा था। राजेश व उससे बड़ा भाई सूरजपाल गांव में खेती करते थे। जबकि सबसे बड़ा भाई चंद्रप्रकाश मल्लावां स्थित इंटर कालेज में शिक्षक है। राजेश के परिवार में पत्नी रानी, पुत्र दीपक और पुत्री गुड़िया हैं।
विज्ञापन


 

पत्नी के मुताबिक राजेश अपने बटाईदार से खेत में चारा काटकर रखने की बात कहकर सांडी बाजार गया था। इसी दौरान सूरजपाल का बेटा खेत मेें रखा राजेश का चारा अपने घर उठा ले गया। गुरुवार देर शाम बाजार से वापस आने पर बटाईदार ने राजेश को इसकी जानकारी दी। राजेश सूरजपाल के घर उलाहना देने गया।

इसी दौरान नशे में धुत सूरजपाल ने उसको लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। बचाव करने पहुंची मां रामदेवी (75) के भी मारपीट में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने वारदात की सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सांडी सीएचसी भेज दिया। चिकित्सक ने मां-बेटे की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहां पर चिकित्सक ने राजेश को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को परिजन शव का पोस्टमार्टम कराकर घर लेकर आए। परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। कोतवाल भगवान चंद्र वर्मा ने बताया घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed