{"_id":"696e9a5f5519b9702705c974","slug":"broken-wheelchairs-and-stretchers-removed-from-murarilal-hospital-cleaned-kanpur-news-c-362-1-ka11001-139849-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मुरारीलाल अस्पताल में हटी टूटी व्हीलचेयर व स्ट्रेचर, हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मुरारीलाल अस्पताल में हटी टूटी व्हीलचेयर व स्ट्रेचर, हुई सफाई
विज्ञापन
कानपुर। मुरारीलाल अस्पताल की व्यवस्थाओं को जांचने के लिए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टूटी व्हीलचेयर और स्ट्रेचर को हटवाया। स्टाफ को सख्त निर्देश दिए कि इनका प्रयोग नहीं किया जाएगा। टीबी और सामान्य सांस रोगियों के लिए विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में सफाई कराई गई।
अमर उजाला की पड़ताल के बाद अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सोमवार सुबह से ही अस्पताल में साफ-सफाई की गई। ओपीडी में मरीजों को दूर-दूर बैठाया गया और कमरे में सामाजिक दूरी का पालन कराया गया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रोगियों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इस पर हमेशा गंभीरता से काम करते आए हैं। सभी को निर्देशित किया गया है कि मरीजों को सही और समय पर इलाज मिले। उन्होंने बताया कि शौचालयों के निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री भी अस्पताल में पहुंचा दी गई है।
अस्पताल में शौचालय से पानी बहने की समस्या पर विभागाध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि मेट्रो निर्माण के कारण पूरी सीवर लाइन चोक हो गई है। बारिश में पानी भर जाता है और इसी वजह से शौचालयों से भी पानी टपकता रहता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या की जानकारी शासन को पत्र लिखकर भी दी गई है। वहीं अस्पताल की व्यवस्थाओं में और बेहतरी के लिए छह मंजिला इमारत प्रस्तावित है, जिसे शासन से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। इसमें अलग-अलग ओपीडी होगी और विभाग भी अलग व आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे।