फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   broken railway track crashed

पटरी चटकी होने की खबर पर मचा ऐसा हड़कंप, अधिकारियों के छूटे पसीने

Fri, 10 Mar 2017 01:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 01:17 AM IST
सार

मगरवारा-उन्नाव के बीच डाउन लाइन पर रेल फ्रैक्चर होने की मिली थी सूचना
ट्रेनों को जहां-तहां रोका गया, ढाई घंटे की मरम्मत के बाद शुरू हो सका यातायात

विज्ञापन
broken railway track crashed
डेमो पिक

विस्तार

गुरुवार दोपहर एक बार फिर रेल अफसरों की लापरवाही सामने आई। कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग स्थित मगरवारा से उन्नाव के बीच डाउन लाइन पर पटरी में फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों ने जब पटरी चटकी होने की खबर दी तो अफसरों के पसीने छूट गए। आननफानन में कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया और ट्रैक की मरम्मत कराई।

विज्ञापन

 

करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक को दुरुस्त कर आवागमन सुचारु किया गया। हालांकि विभागीय अफसर इसे रेल फ्रैक्चर के बजाए ट्रैक की मरम्मत का काम होने की बात कह रहे हैं। इस दौरान कई ट्रेनों को स्टेशनों पर ही रोक दिया गया।

विज्ञापन

 

दोपहर करीब डेढ़ बजे मगरवारा से उन्नाव स्टेशन की बीच गांववालों ने देखा कि डाउन ट्रैक की पटरी चटकी है और इस पर से ट्रेनें गुजर रही हैं। लोगों ने इसकी जानकारी विभागीय अफसरों को दी। पटरी चटकने की सूचना मिलने पर अफसरों में हड़कंप की स्थित बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तुरंत ही इस रूट की सभी ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोक दिया गया। अफसरों ने इसकी जानकारी लखनऊ के अधिकारियों को देकर तुरंत ब्लाक मांगा। इसके बाद अफसरों ने 2 से 4.30 बजे तक ढाई घंटे का ब्लाक दिया और कर्मचारियों ने ट्रैक मरम्मत की।

 

ट्रैक मरम्मत के बाद ट्रेन आवागमन सुचारु किया जा सका। इस दौरान बालामऊ पैसेंजर को गंगाघाट, एलकेएम को मगरवारा व अन्य ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल पर ही रोका गया। वहीं इस बारे में विभागीय अफसरों ने रेल फ्रैक्चर की सूचना को नकारते हुए ब्लाक लेकर ट्रैक मरम्मत करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed