फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Broken crash barrier not repaired even after the accident; 10-foot-deep gorge below.

Kanpur News: हादसे के बाद भी सही नहीं किया टूटा क्रैश बैरियर, नीचे 10 फीट गहरी खाई

Fri, 10 Jul 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Broken crash barrier not repaired even after the accident; 10-foot-deep gorge below.
कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार कतई गंभीर नहीं है। कानपुर-झांसी हाईवे पर मावर के पास टूटे क्रैश बैरियर में कार टकराने से मंगलवार रात कानपुर के दो लोगों की जान चली गई थी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी जिम्मेदारों ने क्रैश बैरियर ठीक नहीं कराया। क्रैश बैरियर वैसे ही टूटा पड़ा है। वहीं पर सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरी खाई है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कानपुर-झांसी हाईवे पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगवाए गए क्रैश बैरियर जगह-जगह टूटे पड़े है। कई जगहों पर इन्हें लोगों ने सुविधा के अनुसार तोड़ दिया है। मावर के पास झांसी की ओर जाने वाली लेन पर सेंगुर नदी पुल से पहले 10 फीट लंबाई में क्रैश बैरियर को काट कर हटा दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक इसे कुछ खनन करने वाले लोगों ने डंपर व अन्य वाहनों को निकालने के लिए तोड़ा था। इसे जिम्मेदारों ने आज तक ठीक नहीं कराया।
वहीं, कानपुर जाने वाली लेन पर मावर से माती की तरफ आने पर टूटे क्रैश बैरियर से एक तेज रफ्तार कार टकराई थी। टूटा क्रैश बैरियर कार को चीरते हुए आर-पार हो गया था। इससे दो लोगों की जान चली गई। वह क्रैश बैरियर भी जस का तस पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि जिस स्थान पर यह क्रैश बैरियर टूटा है उसके नीचे करीब 10 फीट गहरी खाई है। जिससे अभी भी खतरा बना हुआ है। यहां पर रिफ्लेक्टर नहीं लगा है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं। कानपुर-झांसी हाईवे के प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तम सिंह का कहना है कि हाईवे की टीम सर्वे कर रही है। जल्द ही टूटे क्रैश बैरियर बदल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed