फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Broke the wall of religion in love, Arzoo became Aarti, married a Hindu youth in the temple; In-laws welcomed

प्यार में तोड़ दी मजहब की दीवार: आरजू बनी आरती, हिंदू युवक से मंदिर में रचाई शादी; ससुराल वालों ने किया स्वागत

Tue, 30 Apr 2024 07:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Apr 2024 07:18 PM IST
सार

Mahoba News:  पनवाड़ी कस्बे में आरजू राईन से आरती बनी युवती ने मंदिर में प्रेमी से शादी रचा ली। युवती ने बताया कि वह हिंदू धर्म में आस्था रखती है। उसने अपना नाम आरजू से आरती रख लिया है। बताया कि वह दिनेश से शादी करके बेहद खुश है। उसे बचपन से ही हिंदू धर्म में आस्था रही है।

विज्ञापन
Broke the wall of religion in love, Arzoo became Aarti, married a Hindu youth in the temple; In-laws welcomed
मंदिर में वैवाहिक रस्में निभाते दिनेश व आरजू से आरती बनी युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले के पनवाड़ी कस्बे में आरजू राईन से आरती बनी युवती ने मंदिर में प्रेमी से विवाह रचाया। वैदिक मंत्रों के बीच शादी की रस्में संपन्न कराई गईं। परिजनों के साथ हिंदू संगठनों के लोग इस विवाह के साक्षी बने और नवदंपती को सुखमय जीवन का आर्शीवाद दिया।

विज्ञापन

लड़के के परिजनों ने भी आरती को बहू के रूप में अपनाया। कस्बा पनवाड़ी निवासी आरजू राईन की पड़ोस के ही हिंदू युवक दिनेश जायसवाल से पांच साल पहले मुलाकात हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं।
विज्ञापन

जाति व धर्म आड़े आने पर दोनों के परिजन विरोध करते रहे, लेकिन दोनों एक-दूसरे से विवाह करने की जिद पर अड़े रहे।  परिजनों के विरोध के चलते दोनों घर से भाग गए और आपसी सहमति से शादी कर ली। सोमवार को गांव वापस लौटने पर दोनों ने मंदिर से हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती बोली- अब वह आरजू नहीं आरती है
युवती ने बताया कि वह हिंदू धर्म में आस्था रखती है। उसने अपना नाम आरजू से आरती रख लिया है। वैवाहिक रस्मों के बाद उसने श्रीराम के जयकारे लगाए। बताया कि वह दिनेश से शादी करके बेहद खुश है। उसे बचपन से ही हिंदू धर्म में आस्था रही है। घर के दरवाजे पर नवरात्र में स्थापित होने वाले पंडाल में भी वह शामिल होती थी। उसके परिजनों ने भी उसे अपना लिया है। अब वह आरजू नहीं आरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed