{"_id":"6085d4cb7885c53764181fe5","slug":"broke-marriage-for-one-lakh-barat-came-from-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में नहीं मिले एक लाख तो तोड़ी शादी, हरियाणा से आई थी बारात, कोरोना का हवाला देकर किया ये घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में नहीं मिले एक लाख तो तोड़ी शादी, हरियाणा से आई थी बारात, कोरोना का हवाला देकर किया ये घिनौना काम
Mon, 26 Apr 2021 02:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:15 AM IST
सार
शादी के दौरान दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर लड़का और लड़की पक्ष में हंगामा हो गया। हरियाणा के रहने वाले लड़के पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी बीच में ही रुकवा दी। आरोप है कि 6.5 लाख का दहेज पहले ही ले चुके थे।
विज्ञापन
विवाह कार्यक्रम
- फोटो : गूगल
विस्तार
कानपुर के जूही थाना क्षेत्र स्थित धर्मशाला में दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर लड़का और लड़की पक्ष में हंगामा हो गया। हरियाणा के रहने वाले लड़के पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी बीच में ही रुकवा दी। आरोप है कि 6.5 लाख का दहेज पहले ही ले चुके थे।
बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि लड़के पक्ष से दो-तीन लोगों को रोका गया है। बातचीत चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कर्रही निवासी पेंटर की 21 वर्षीय बेटी की शादी हरियाणा कुरुक्षेत्र निवासी एक एडवोकेट के बेटे से 24 अप्रैल को तय थी।
बारात किदवई नगर नागरिक धर्मशाला में आई थी। पीड़िता के अनुसार लड़के वालों ने डेढ़ लाख रुपये कैश और पांच लाख का सामान पहले ही ले लिया था। शादी से दो दिन पहले लड़के वाले धर्मशाला पहुंचे। शनिवार रात जयमाल के बाद वह दूल्हे संग मंडप पर बैठी थी।
विज्ञापन
तभी दूल्हे के बड़े भाई और पिता ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर दी। न दे पाने पर दूल्हे को मंडप से उठा लिया। आरोप है कि इस बीच दूल्हा भी फर्श पर गिरकर तबीयत खराब होने का बहाना बनाने लगा। कुछ देर बाद वह कार चलाकर कहीं चला गया। जूही पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी संतोष आर्य ने बताया कि मामला बर्रा थाने ट्रांसफर कर दिया गया है।