UP Politics: बृजलाल खाबरी का BJP पर तंज, बोले- डबल इंजन की सरकार में ठप है विकास, महंगाई से परेशान हैं लोग
Kannauj Nikay Chunav: समधन में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने जनसभा की। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों खासकी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य ठप है। लोग महंगाई से परेशान हैं। सरकार बेखबर है।
विस्तार
कन्नौज जिले के समधन क्षेत्र में निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने देश, प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए कांग्रेस को जरूरी बताया है। कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है, जो भाजपा को शिकस्त दे सकती है।
कांग्रेस के शासन में देश-प्रदेश का विकास हुआ। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य ठप है। लोग महंगाई से परेशान हैं। सरकार बेखबर है। बृजलाल खाबरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी प्रत्याशी आसमा बेगम के पक्ष में दमदारी से जनता के बीच में जाएं।
घर-घर जन समर्थन जुटाकर जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व की डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य बिल्कुल ठप हैं। महंगाई चरम सीमा पर पहुंचने से आम जनता का जीना दुश्वार है। कांग्रेस ही देश की एक ऐसी पार्टी है, जो भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सकती है।
जनता विपक्षियों को हटाने का काम करेगी
बुंदेलखंड प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि जनता निकाय चुनाव में भाजपा, सपा व बसपा को हटाने का काम करेगी और कांग्रेस के अधिकतर प्रत्याशी जीत दर्ज कर आएंगे। उन्होंने कहा कि यह तीनों पार्टियां जातीय विघटन कारी नीतियों पर चल रही हैं। इसीलिए जनता निकाय चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा, उषा दुबे, प्रमोद शाक्य, तारिक बशीर, समधन नगर अध्यक्ष कलीम खान, पार्टी प्रत्याशी आसमा बेगम, अखलाक हुसैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जहीर अहमद ने किया।