{"_id":"5d870dec8ebc3e015a222ac2","slug":"bridge-washed-away-due-to-heavy-rain-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: देर रात तेज बारिश के बीच बह गया पुल, रातभर फंसे रहे यात्री, 100 गांवों से टूटा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: देर रात तेज बारिश के बीच बह गया पुल, रातभर फंसे रहे यात्री, 100 गांवों से टूटा संपर्क
Sun, 22 Sep 2019 06:38 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
तेज बारिश में बह गया पुल
- फोटो : अमर उजाला
महोबा में झांसी-मिर्जापुर हाईवे में भरवारा गांव के पास एक माह के अंदर दूसरी बार पुल बहने की घटना हुई है। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। बसों में फंसे यात्री गंतव्य स्थानों तक समय से न पहुंच पाने के कारण परिवार के लोग खासे बेचैन रहे और फोन से संपर्क कर खैरियत लेेते रहे।
विज्ञापन
अगले दिन रविवार दोपहर बाद आवागमन बहाल होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। शनिवार की रात को दस बजे पानी के बहाव के चलते अस्थायी पुल बहने से एक तरफ आवागमन ठप रहा। वहीं दूसरी तरफ नाले के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीण सहमे रहे।
विज्ञापन