{"_id":"65d768f24ffa2f2cf30901e2","slug":"bride-turns-out-to-be-hiv-positive-2024-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखे में रखकर की शादी: दुल्हन निकली एचआईवी पॉजिटिव, खुली पोल तो पति ने उठाया ये बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे में रखकर की शादी: दुल्हन निकली एचआईवी पॉजिटिव, खुली पोल तो पति ने उठाया ये बड़ा कदम
Thu, 22 Feb 2024 09:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Feb 2024 09:20 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में दुल्हन के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी के बाद परिजन सकते में आ गए। पति ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में विवाह के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन की बहानेबाजी की पोल खुलते ही दूल्हे और उसके परिवार वाले सकते में आ गए। दरअसल, दुल्हन के एचआईवी पॉजिटिव होने की रिपोर्ट के बाद युवक ने पत्नी सहित ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बीघामऊ निवासी एक युवक ने कोर्ट के आदेश पर कानपुर नगर के थाना कल्याणपुर के मंधना निवासी पत्नी, उसके बहनोई, दो बहन व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि 25 अप्रैल 2021 को उसका विवाह हुआ था। पत्नी पहली विदाई में आई, तो उसने बहानेबाजी करके सुहागरात मनाने से इन्कार कर दिया। वह चौथी चलने पर मायके चली गई। चार अगस्त 2021 को पत्नी मायके में ही छत से गिर गई। इससे उसके काफी चोटें आने पर उसके परिवार के लोगों ने एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर युवक के कहने पर उसकी भाभी को पत्नी को देखने के लिए अस्पताल गई। वहां जांच रिपोर्ट देखने पर पता चला कि पत्नी एचआईवी पाॅजिटिव है। पति ने यह बात अपने साढ़ू, उनकी पत्नी व सालियों और साले से कही। इस पर बताया गया कि वह शादी से पहले से ही एचआईवी पॉजिटिव थी। सामाजिक लोकलाज की वजह से किसी को नहीं बताया। इधर, युवक के परिजनों का कहना है कि इस दौरान ससुराल वाले समझौते का आश्वासन देते रहे। बात न बनने पर कोर्ट की शरण ली। मोहम्मदाबाद इंस्पेक्टर मनोज भाटी ने बताया कि युवक की पत्नी समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी, छल-कपट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।