फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bride's brothers cut the groom's cheek in marriage ceremony

शादी में एक छोटी सी बात पर हुआ झगड़ा, फिर दुल्हन के भाइयों ने दूल्हे के भाई का गाल काट लिया

Sun, 09 Jun 2019 08:06 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 Jun 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Bride's brothers cut the groom's cheek in marriage ceremony
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
यूपी के उन्नाव जिले में एक शादी में छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में दुल्हन के भाइयों व दूल्हे के फुफेरे भाई के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दुल्हन के भाइयों ने दूल्हे के भाई के गाल में दांत से काट लिया। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
पुरवा कोतवाली के कौवागढ़ी गांव निवासी चंद्रशेखर पुत्र मंगली प्रसाद ने बताया कि शनिवार रात वह अपने फूफा के लड़के की बरात में शामिल होने भूपतिपुर गांव गया था। खाना खाते समय उसे रोटियां नहीं मिली। इसकी शिकायत जब उसने की तो दूल्हन के भाई गरीबे व अमीरे पुत्र रामप्रसाद से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन


चंद्रशेखर का आरोप है कि दोनों ने उसके चेहरे, गर्दन व गाल पर दांतो से काट लिया। इससे वह घायल हो गया। विवाद से शादी में हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि दुल्हन व दूल्हे पक्ष के लोगों ने बीच बचाव करा मामला शांत कराया। चंद्रशेखर की तहरीर पर पुलिस दुल्हन के दोनों भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अतुल तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed