फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bride refuses to marry in Chitrakoot up

Chitrakoot: विवाह की रस्मों के बीच बार-बार दुल्हन के रूम में जा रहा था दूल्हा, लड़की बोली- नहीं करनी इससे शादी

Sat, 28 Jan 2023 12:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Jan 2023 12:39 PM IST
सार

चित्रकूट जिले में शादी की रस्मों के बीच अचानक दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप लगाया कि दूल्हा कई बार दुल्हन के पास आया और कहा कि एक साल तक उसकी विदाई नहीं करेंगे। बिना दुल्हन बरात लौट गई।
 

विज्ञापन
Bride refuses to marry in Chitrakoot up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर से आई बरात दूल्हे की हरकतों के चलते बिना दुल्हन के लौटी। दुल्हन के शादी से इनकार के बाद पांच घंटे तक दोनों पक्षों में विवाद होता रहा। पुलिस चौकी में समझौते के बाद बरात लौट गई। शिवरामपुर के श्रद्धा उत्सव भवन में कल्ला गांव निवासी शिवनाथ पटेल की पुत्री भावना की शादी का कार्यक्रम गुरुवार को चल रहा था।

विज्ञापन


कानपुर के बर्रा कारगिल निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स जवान वासदेव के पुत्र अमित कटियार की बरात आई थी। रस्म रिवाज के साथ बरातियों का स्वागत व द्वारचार सहित जयमाल हुआ। देर रात चढ़ावा की रस्म के दौरान अचानक दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप लगाया कि दूल्हा कई बार दुल्हन के पास आया और कहा कि एक साल तक उसकी विदाई नहीं करेंगे। उसकी पढ़ाई पूरी करनी हो तो कानपुर से ही होगी, यहां से नहीं। इन्हीं सब बातों को लेकर वाद विवाद बढ़ गया। समझाने पर दूल्हा अपने पिता से ही उलझ गया।

विज्ञापन

शादी की अन्य रस्में रोक दी गईं। वर पक्ष ने आरोप लगाया कि वधू पक्ष ने पूर्व में तय की गई बातों के अनुसार स्वागत व विवाह की रस्म नहीं की है। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी रजोल नागर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। मारपीट की नौबत आने पर दोनों पक्षों को चौकी लाया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष ने अपने-अपने खर्च लौटाने की बात कही। दोनों के बीच लेन देन का समझौता होने के बाद वर पक्ष बैरंग लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed