{"_id":"6ad907231d49d213480beea4","slug":"two-dead-including-a-teenager-and-two-injured-in-a-road-accident-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137976-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सड़क हादसे में किशोर सहित दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सड़क हादसे में किशोर सहित दो की मौत, दो घायल
Thu, 22 Oct 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21 सीकेटीपी 18 कुलदीप फाइल फोटो।
चित्रकूट/पहाड़ी। रैपुरा व पहाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो की मौत हो गई। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।
राजापुर के छीबो निवासी कुलदीप (13) शाम करीब 5.30 बजे मामा नीरज (25) के साथ लोखरी स्थित कालका माता मंदिर गया था। वहां लौटते समय बगल से गुजरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराकर अनियंत्रित होकर गिर गई। कुलदीप टायर के नीचे आ गया।
उसकी मौके पर मौत हो गई। नीरज को मामूली चोटे आईं। यह हादसा रैपुरा थाना क्षेत्र के लोखरी गांव के पास हुई। मां नीतू, पिता रमता, एक भाई दिलीप और दो बहन नेहा व अचुलिया हैं।
विज्ञापन
उधर, नोनार गांव निवासी पुष्पराज (28) शाम को किसी कार्य से बाइक से पहाड़ी आ रहे थे। तभी रास्ते में पेट्रोल पंप के पास अचानक सामने भैंस आ गई। वह बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी सुमन देवी सहित और एक साल का बेटा है।
उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह निवासी उदयभान (50) मंगलवार रात करीब आठ बजे खोह चौराहा पर पान लेने गए थे। लौटते समय किसी वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। वह गिरकर घायल हो गए। (संवाद)