{"_id":"6ad90b7335813a9a090c8cca","slug":"eight-selected-in-boxing-trials-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137966-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बॉक्सिंग ट्रायल में आठ का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बॉक्सिंग ट्रायल में आठ का चयन
Thu, 22 Oct 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21 सीकेटीपी 09 स्टेडियम में बॉक्सरों को मिलाते कोच। स्रोत: आयोजक
- फोटो : सांकेतिक
चित्रकूट। चित्रकूट बॉक्सिंग एसोसिएशन ने खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय बॉक्सिंग चयन ट्रायल आयोजित किया।
बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चित्रकूट के आठ खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। ये चयनित खिलाड़ी 24 और 25 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा जाएंगे।
ट्रायल में बॉक्सिंग कोच हितेंद्र सिंह एवं एसोसिएशन के सचिव विनोद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों के कौशल की परख की। उन्होंने बताया कि चयनित सादोपुर स्थित जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में आयोजित यूपीबीए अंडर-12 मिनी बॉयज स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चित्रकूट का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित खिलाड़ियों में 25 किग्रा में अनिल, 27 किग्रा में विनय, 30 किग्रा में शिवराज, 33 किग्रा में विवेक, 35 किग्रा में अभिमन्यु, 37 किग्रा में प्रवीण कुमार, 40 किग्रा में अमित और 43 किग्रा में रामसूरत शामिल हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वप्निल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, विपिन प्रताप सिंह, सचिव विनोद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव संजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्याम गुप्ता, कमलेश सिंह परिहार, प्रद्युम्न परिहार, अजय पाल सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।