फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ravana echoed as soon as Jai Shri Ram

Chitrakoot News: रावण जलते ही गूंजा जय श्रीराम

Thu, 22 Oct 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 22 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ravana echoed as soon as Jai Shri Ram
फोटो न- 21 सीकेटीपी 19 नई बाजार में दशानन का जलता पुतला। संवाद
चित्रकूट। दशहरा पर शहरी और ग्रामीण अंचलों में 11 स्थानों पर रावण के पुतले जलते ही जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। कुछ स्थानों पर गरबा और डांडियां की भी धूम रही।
विज्ञापन

पुरानी बाजार में रामलीला में राम-रावण युद्ध खत्म होते ही जैसे ही रावण के पुतले में आग लगी, भीड़ ने आतिशबाजी के बीच बधाइयां बांटीं। डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण सिंह और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नई बाजार में गरबा की धुन भी चलती रही।
विज्ञापन

जापुर कस्बे में भी विजयदशमी पर्व मनाया गया। कस्बे के विशिष्ट गुरुकुलम विद्यालय में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। यहां श्रीराम-रावण युद्ध हुआ।मौके पर एसडीएम पूजा गुप्ता, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, लखनलाल त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला में भी कार्यक्रम हुआ। यहां हरीकृष्ण अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल सहित रामलीला कमेटी के संरक्षक विकास मिश्रा, प्रबंधक राजकुमार, शिवपूजन गुप्ता, रामबाबू आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा जिले के मऊ, मानिकपुर, भरतकूप, शिवरामपुर, पहाड़ी, भौंरी, ऐंचवारा आदि स्थानों पर भी दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
----------------
भौंरी में नहीं दहन किया पुतला
भौंरी (चित्रकूट)। जिले में जहां 11 जगह रावण के पुतले धू-धू कर जले, वहीं रैपुरा गांव में रावण को जलाया नहीं गया। यहां की परंपरा सबसे अलग है। गांव के लोगों का मानना है कि रावण अहंकारी था, पर महाज्ञानी भी था। इसलिए यहां पुतला बनता है, रामलीला भी होती है, पर दहन नहीं किया जाता। (संवाद)

फोटो न- 21 सीकेटीपी 19 नई बाजार में दशानन का जलता पुतला। संवाद

फोटो न- 21 सीकेटीपी 19 नई बाजार में दशानन का जलता पुतला। संवाद

फोटो न- 21 सीकेटीपी 19 नई बाजार में दशानन का जलता पुतला। संवाद

फोटो न- 21 सीकेटीपी 19 नई बाजार में दशानन का जलता पुतला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed