फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bride refuses marriage in kannauj

चिल्ला- चिल्लाकर दूल्हन ने कहा, मैं अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं होने दूंगी, वरमाल फेंक दी

Wed, 21 Feb 2018 02:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Feb 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
Bride refuses marriage in kannauj
डेमो पिक

यूपी के कन्नौज जिले में इंदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा। दूल्हे के दोस्त नाच-गाना कर रहे थे। द्वार पूजन की रस्म के बाद स्टेज पर दूल्हा व दुल्हन पहुंचे तो दुल्हन करीब पांच मिनट तक दूल्हे का चेहरा देखती रही और उसने वरमाल फेंक दी।

विज्ञापन

 

दुल्हन ने स्टेज पर मौजूद घरवालों से कहा कि मेरे साथ धोखा हुआ है। मैं यह शादी नहीं कर सकती।


 

Bride refuses marriage in kannauj
डेमो पिक

उसने कहा कि उम्र में दूल्हा करीब पांच साल छोटा है। स्टेज पर दुल्हन के सख्त तेवर देखकर सन्नाटा छा गया। सुबह तक चली पंचायत के बाद दुल्हन शादी न करने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद दूल्हा बगैर दुल्हन के घर लौट गया। 
 

थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात फिरोजाबाद से बारात आई थी। द्वारचार के बाद स्टेज पर दुल्हन ने अचानक वरमाला फेंक दी। लड़की चिल्लाकर कहने लगी कि मेरे साथ धोखा हुआ है। मैं अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं होने दूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bride refuses marriage in kannauj
डेमो पिक

मुझे बताया गया था कि लड़का हमउम्र का है, जबकि उम्र में लड़का करीब पांच साल छोटा है। उसकी उम्र करीब 23 साल है और लड़के की 17 के आसपास है। इस उम्र में वह उसका ख्याल नहीं रख सकता है। कुछ भी हो जाए, यह शादी नहीं कर सकती।


इसके बाद दुल्हन स्टेज से उतरकर सीधे घर चली गई। सुबह करीब 11 बजे तक रिश्तेदार और परिवार के लोग लड़की को मनाने में जुटे रहे, लेकिन शादी न करने की जिद पर डटी रही। दोपहर करीब 12 बजे दूल्हा बगैर दुल्हन के ही बारात लेकर अपने घर चला गया। उधर, गांव में यह भी चर्चा रही कि दूल्हे का रंग लड़की से कम साफ होने के कारण भी लड़की ने शादी से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed