फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bride refused to marry in Unnao

Unnao: दूल्हे का ये शौक देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, काफी समझाने पर भी नहीं मानी, बरात लौटी

Wed, 14 Dec 2022 06:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Dec 2022 06:40 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में शादी की रस्मों के बीच उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी समझाने पर भी दुल्हन नहीं मानी और बरात लौट गई।

विज्ञापन
Bride refused to marry in Unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के परियर में भांवर से पहले दूल्हे को सिगरेट पीते देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वर और वधू पक्ष के लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया गया। शादी की रस्में हुए बिना ही बरात लौट गई।

विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी के लिए कानपुर के परमपुरवा से बारात आई थी। रात में भांवर की रस्म शुरू होने वाली थी। तभी दूल्हे को सिगरेट पीते देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद कन्या और वर पक्ष में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष के बुजुर्गों ने बातचीत से मसले को हल करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। मामला पुलिस तक पहुंचने पर परियर पुलिस चौकी में दोनों पक्षों को बुलाया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने शादी कराने की कोशिश की लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इसके बाद दोनों पक्षों ने अब तक हुए खर्च का आपस में लेनदेन कर समझौता कर लिया। हालांकि चर्चा है कि दूल्हे के सिगरेट पीने के साथ ही वर पक्ष का चढ़ावे में पुराने जेवर लेकर आना भी मनमुटाव की वजह रहा। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि युवती शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो समझौता करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed