फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bride refused to marry in Hardoi

यूपी: जयमाल से पहले इस हालत में दिखा दूल्हा, दुल्हन बोली- किसी भी कीमत पर इस लड़के से शादी नहीं करूंगी

Tue, 08 Feb 2022 01:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Feb 2022 01:22 PM IST
सार

हरदोई के ग्रामीण इलाके में भी पढ़ी लिखी बेटियां अब अपने भाग्य का फैसला लेने में सक्षम होती नजर आ रहीं हैं। इलाके के एक गांव में धूमधाम से आई एक बारात को दुल्हन ने बैरंग लौटा दिया।

विज्ञापन
Bride refused to marry in Hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के कछौना में शादी से पहले ही शराब पीकर जश्न मनाना दूल्हे और बरातियों को महंगा पड़ गया। शादी के पंडाल में दूल्हे और बरातियों को नशे में बहकता देख दुल्हन ने हंगामा करते हुए नशे में धुत युवक से शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


दुल्हन बोली किसी भी दशा में इस लड़के से शादी नहीं करूंगी। इसके बाद पूरी बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई। वाकया कछौना थाने के गौरी फखरुद्दीन के मजरा नउआ खेड़ा का है। यहां के एक परिवार ने लड़की की शादी उन्नाव जिले के कन्हऊ गांव निवासी चंद्र किशोर के बेटे राजकुमार से तय की थी। शनिवार की रात चंद्र किशोर बरात लेकर वहां पहुंचे। द्वारचार के दौरान बरातियों के साथ ही दूल्हा भी बहक रहा था।
विज्ञापन

वधू पक्ष के लोगों के स्वागत करने के बाद बरातियों ने खाना-पीना शुरू किया। कुछ ही देर में बरातियों को नशा और चढ़ गया। दूल्हे और उसके दोस्तों के नशे में होने की खबर दुल्हन तक पहुंची तो उसने शादी से मना कर दिया।

इसके बाद दोनों पक्षों में मान-मनौव्वल का दौर शुरू हुआ। देर रात तक चली पंचायत के बाद भी दुल्हन नशे में धुत राजकुमार से शादी करने को राजी नहीं हुई। लिहाजा, लेनदेन का हिसाब करने के बाद देर रात बरात को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed