{"_id":"69228ef07085d9675d092c0b","slug":"bride-refused-to-go-with-him-and-groom-broke-down-in-tears-at-police-station-in-farrukhabad-2025-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: थाने में खूब रोया दूल्हा... दुल्हन ने इसलिए साथ जाने से कर दिया इनकार; इस जिद पर अड़ गई थी युवती की मामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: थाने में खूब रोया दूल्हा... दुल्हन ने इसलिए साथ जाने से कर दिया इनकार; इस जिद पर अड़ गई थी युवती की मामी
Sun, 23 Nov 2025 10:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:21 AM IST
सार
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। इस पर थाने में काफी देर तक मान मनौव्वल का दौर चला। इस दौरान दूल्हा रोता रहा। दरअसल, कूल्हे में चोट होने से दूल्हा चारपाई पर नहीं बैठ पाया तो दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। दुल्हन ने साथ जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
विस्तार
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में बैंडबाजे के साथ बरात चढ़ी, भांवरें भी पड़ीं, लेकिन कलेवा के समय दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इससे खुशी के माहौल में मायूसी छा गई। मामला थाने तक पहुंचा। थाने में दूल्हा रोता रहा, लेकिन दुल्हन जाने को तैयार नहीं हुई।
आखिरकार दूल्हा बिना दुल्हन के ही लौट गया। थाना नवाबगंज के एक मोहल्ले निवासी युवती के यहां जनपद एटा कोतवाली अलीगंज के एक गांव से शुक्रवार को बरात आई थी। बैंडबाजे के साथ द्वारचार हुआ। स्टेज पर दुल्हन व दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला डाली।
शनिवार तड़के भांवरें भी पड़ीं। मगर कलेवा के दौरान दिव्यांग दूल्हा चारपाई पर न बैठकर कुर्सी पर बैठ गया। दुल्हन की मामी ने चारपाई पर बैठने की जिद की लेकिन, दूल्हा नहीं बैठा।

दुल्हन और दूल्हे पक्ष में तनातनी
दूल्हे के पिता ने बताया कि पुत्र के कूल्हे में चोट लगी है। इस वजह से वह चारपाई पर नहीं बैठ पाएगा। इसी बात को लेकर दुल्हन और दूल्हे पक्ष में तनातनी हो गई। गेस्ट हाउस से कन्या पक्ष सारा सामान लेकर अपने घर चला गया।

परिजनों के साथ ही दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इससे दोनों पक्ष थाने पहुंचे। काफी समझाने पर भी दुल्हन साथ जाने को तैयार नहीं हुई। इस दौरान दूल्हा रोता रहा।
समझौते के बाद कन्या पक्ष ने वर पक्ष का जेवर वापस कर दिया। इसके बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गया। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।