फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bride made away with jewelery after taking rounds in the temple, marriage bureau also cheated truck driver of

Kanpur: मंदिर में फेरे लेने के बाद गहनों संग चंपत हुई दुल्हन, ट्रक चालक से भी मैरिज ब्यूरो ने 1.12 लाख ठगे

Thu, 02 May 2024 09:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 May 2024 09:35 AM IST
सार

Kanpur News: झांसी के ट्रक चालक से मैरिज ब्यूरो ने शादी करवाने का झांसा देकर 1.12 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, जिस लड़की से शादी रचाई वो भी गहने लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन
Bride made away with jewelery after taking rounds in the temple, marriage bureau also cheated truck driver of
आरोपी लड़की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ट्रक चालक को शादी का ख्वाब दिखाकर पहले मैरिज ब्यूरो वाले ने 1.12 लाख रुपये ठग लिए। फिर जिस लड़की से शादी कराई, वह फेरों के बाद टॉयलेट करने के बहाने चढ़ावे के गहने लेकर फरार हो गई। ट्रक चालक ने दुल्हन की तलाश के लिए डीसीपी साउथ से गुहार लगाई है।

विज्ञापन

झांसी के एरच निवासी खलक सिंह ट्रक चालक हैं। सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले उनके पास पलक मैरिज ब्यूरो से फोन आया। फोन करने वाली महिला ने खुद का नाम नेहा उर्फ प्रिया बताते हुए शादी को लेकर बातचीत की। शादी कराने का ऑफर दिया लेकिन ब्यूरो में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2500 रुपये मांगे।
विज्ञापन

इसके बाद दबाव बनाकर 1.10 लाख रुपये और खाते में डलवाए। ब्यूरो वालों की बताई प्रिया वर्मा नाम की लड़की शादी को तैयार हुई। उसने खुद को तलाकशुदा और पांच साल की एक बेटी की मां बताया। 10 अप्रैल को बारादेवी मंदिर में दोनों ने साथ फेरे लिए। खलक सिंह का दावा है कि शादी के दौरान लड़की को बहुत कुछ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंबरों की डिटेल निकलवाई जा रही है
बताया कि उसकी मां ने लड़की को सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, पायल, 500 रुपये और साड़ी दी। इसके बाद दुल्हन ने टॉयलेट जाने की बात कही और फिर नहीं लौटी। बुधवार को पीड़ित डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंचा, पूरी घटना बताई। डीसीपी साउथ ने बताया कि जिन नंबरों पर चालक की बात हुई है उनकी डिटेल निकलवा कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed