फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bride eat poison with boyfriend and then hanged herself

घर वालों को इश्क नहीं हुआ मंजूर,प्रेमी संग दुल्हन ने खाया जहर, बाद में फांसी लगा दी जान

Sun, 28 Jun 2020 12:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
bride eat poison with boyfriend and then hanged herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फतेहपुर के खागा में बरात आने के बाद दुल्हन ने प्रेमी संग पुराने घर में जहर खा लिया। उसके बाद दुल्हन ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके से प्रेमी जहर खाने के बाद घर चला गया।
विज्ञापन


परिजनों ने हालत बिगड़ी देखकर नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उसकी हालत में सुधार आया है। बराती जनवासे से लौट गए। परिजनों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार किया  है। 
विज्ञापन



 

bride eat poison with boyfriend and then hanged herself
जहर खाया - फोटो : अमर उजाला
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शुक्रवार शाम बरात पहुंची थी। बरात आने पर सभी लोग स्वागत सत्कार में जुट गए। अचानक दुल्हन गायब हो गई। उसकी खोजबीन शुरू हुई। उसे पुराने घर में फांसी के फंदे पर लटकता परिजनों ने पाया। परिजनों में कोहराम मच गया। 

कुछ ही देर में पता चला कि मोहल्ले के एक युवक ने जहर खाया है। उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आया। लड़के के करीबी लोगों ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।

दोनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाया। उसके बाद लड़का जहर खाए हुए घर पहुंचा था। उधर, युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं आई है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed