फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bride denied to marry Seeing groom in kannauj

दूल्हे को देखते ही बेहोश हो गई दुल्हन, होश में आने पर शादी से किया इनकार

Wed, 15 May 2019 01:17 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 15 May 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Bride denied to marry Seeing groom in kannauj
बरात लौटने के बाद सूना पड़ा घर, रखा सामान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में द्वारचार की रस्म के दौरान दूल्हे को देख दुल्हन बेहोश हो गई। होश आने पर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। पूरी रात पंचायत के बाद भी दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। सुबह बारात बिना दुल्हन के लौट गई। 
विज्ञापन


सौरिख के नगला भारा निवासी दयाराम की पुत्री रजनी की शादी नादेमऊ क्षेत्र के उदारा गांव निवासी ब्रह्मादीन के पुत्र सुनील के साथ तय हुई थी। 13 मई की शाम बैंडबाजे के साथ बरात गांव पहुंची। लड़की पक्ष ने बरातियों की जोरदार खातिर की।
विज्ञापन

देर रात द्वारचार के समय दूल्हे को दरवाजे पर बुलाया गया, इस दौरान उसके दोस्त उसे पकड़कर ला रहे थे। लड़के की यह हालत देखकर लोग दंग रह गए। वह ठीक से चल नहीं पा रहा था। दोस्त बार-बार उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह चाहकर भी खुद को संभाल नहीं पा रहा था।

जैसे-तैसे उसे द्वारचार के लिए बैठाया गया। इस दौरान वह अपशब्द बोल रहा था। इसकी जानकारी दुल्हन के पास पहुंची। दूल्हे की हालत देख वह बेहोश होकर गिर पड़ी। किसी तरह उसे होश में लाया गया।

इसके बाद उसने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। नाते-रिश्तेदार लड़की को समझाते रहे, लेकिन वह किसी कीमत पर शादी करने को तैयार नहीं हुई। दूल्हे के परिजनों ने लड़की के पक्ष से माफी भी मांगी। तब भी बात नहीं बनी। मंगलवार की सुबह बिना दुल्हन के बरात लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed