{"_id":"5e52c48e8ebc3ef3e34d63e6","slug":"bride-brutally-murdered-eight-days-of-her-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे पर की थी शादी, कार नहीं दी तो विवाह के आठ दिन बाद बहू को दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन डे पर की थी शादी, कार नहीं दी तो विवाह के आठ दिन बाद बहू को दी दर्दनाक मौत
Mon, 24 Feb 2020 03:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 24 Feb 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता मानवी उर्फ राजदुलारी की गला दबाकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नर्वल में दहेज में कार न देेने पर शादी के आठ दिन बाद नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। बीमारी से मौत होने की बात कह ससुरालीजनों ने गुमराह किया। पुलिस भी बीमारी से उसकी मौत का दावा कर रही थी लेकिन रविवार को पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई।
मृतका के परिजनों ने उसके पति समेत अन्य परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्नाव के फत्तेपुर चौरासी के दयालखेड़ा निवासी चंद्रपाल की बेटी मानवी उर्फ राजदुलारी (21) की शादी 14 फरवरी को नर्वल के हथेरुआ गांव निवासी किसान हरपाल के बेटे लवकुश कोरी से हुई थी।

बड़े भाई दुर्गेश ने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब लवकुश ने फोन कर जानकारी दी कि मानवी की तबीयत खराब हो गई है। अस्पताल लेकर जा रहे हैं। इस पर दुर्गेश परिजनों के साथ ससुराल पहुंचे।
यहां बेड पर मानवी मृत पड़ी थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि पता चला कि गला दबाकर मानवी को मारा गया। शरीर पर भी चोटों के निशान मिले हैं। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मुझे लगा बीमारी से मौत हुई
परिजनों का आरोप है कि नर्वल पुलिस मामला को रफादफा करने को दबाव बना रही थी। पोस्टमार्टम के बाद भी पुलिस अपना बचाव करने में लगी रही।
नर्वल इंस्पेक्टर रामऔतार का कहना था कि मानवी बीमार (बुखार से पीड़ित) थी। मुझे लगा बीमारी की वजह से उसकी मौत हुई।