{"_id":"5ce2c840bdec22076d2054d7","slug":"bride-and-groom-car-accident-five-people-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, कार सवार सभी लोग घायल, दूल्हा-दुल्हन समेत चार रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, कार सवार सभी लोग घायल, दूल्हा-दुल्हन समेत चार रेफर
Mon, 20 May 2019 10:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 May 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
कार अनियंत्रित होने से दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के दिबियापुर में सोमवार को दुल्हन को विदा कराके अपने घर वापस लौट रहे दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। इसमें दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
रविवार को कमालपुर बिधूना निवासी लाखन सिंह के पुत्र विकास प्रजापति की शादी पिपरी थाना मंगलपुर निवासी गजोधर सिंह की पुत्री पिंकी के साथ हुई थी। सोमवार को सुबह वैगनआर कार से विकास, दुल्हन पिंकी को विदा कराके अपने घर कमालपुर बिधूना जा रहा था।

अचानक सामने जानवर आ जाने से पलट गई कार
कार में रिषभ (15) पुत्र रजनीश निवासी बर्रा कानपुर देहात, रिंकू (18 ) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी फिरोजाबाद, आशीष (25) पुत्र शंभूदयाल निवासी शीतलपुर किशनी मैनपुरी भी थे। दिबियापुर के समीप दोपहर लगभग 11 बजे अचानक कार के सामने जानवर आ जाने से कार पलट गई।
इससे दूल्हा-दुल्हन समेत सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 की टीम ने घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से रिंकू को छोड़कर सभी को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
इससे दूल्हा-दुल्हन समेत सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 की टीम ने घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से रिंकू को छोड़कर सभी को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।