{"_id":"5bc35efcbdec22699917620b","slug":"brick-supplier-murder-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में ईंट सप्लायर की हत्या कर शव टैंक में फेंका, बड़े भाई ने कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में ईंट सप्लायर की हत्या कर शव टैंक में फेंका, बड़े भाई ने कही ये बातें
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बांदा जिले में तीन दिन से लापता ईंट सप्लायर की गमछे से गला कसकर हत्या कर शव पानी के टैंक में फेंक दिया गया। पुलिस ने रविवार को टैंक से ईंट सप्लायर का शव बरामद किया। परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने व्यापारी की हत्या कर शव टैंक में फेंके जाने का अंदेशा जताया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के लामा गांव निवासी मोहन वर्मा (45) पुत्र बंधुवा वर्मा का रविवार को सुबह घर से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित अनिल मिश्रा के बोर टैंक में शव पड़ा मिला। गले में उसी के गमछे का फंदा कसा हुआ था। शरीरी पर चोट के निशान थे। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों से पूछताछ की।
मृतक के बड़े भाई रामविशाल ने बताया कि मोहन ईंट सप्लायर था। 11 अक्तूबर को सुबह घर से यह कहकर निकल गया था कि बहुआ से ईंट का ट्रक आया है उसे उतराने जा रहा है। फिर नहीं लौटा। मृतक के तीन पुत्रियां और तीन पुत्र हैं। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुजीत सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तफ्तीश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।