फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brick kiln worker commits suicide by hanging

हरदोई: बाग में पेड़ से लटकता मिला ईंट भट्ठा मजदूर का शव, परिजन बोले मानसिक रूप से रहता था बीमार

Sun, 07 Jun 2020 06:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Jun 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Brick kiln worker commits suicide by hanging
मौके पर मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala

हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर के निकट एक भट्ठा मजदूर ने गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से बीमार था।

विज्ञापन

श्रावस्ती जनपद के थाना इकौना के ग्राम तिलकपुर निवासी विजय अपने परिवार के साथ पिछले लगभग आठ माह से अतरौली-भटपुर मार्ग पर ग्राम बंजारा के निकट स्थित एक ईंट भट्ठे पर पथाई का कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन


उनके दो पुत्र गुलशन (20) और डबलू (18) भी पथाई का काम इसी भट्ठा पर करते थे। ईंटों की पथाई अतरौली-कुरौंध मार्ग पर ग्राम सिकंदरपुर के निकट होती है। गुलशन ने रविवार की दोपहर सिकंदरपुर के निकट स्थित भुलभुला निवासी व्यक्ति के बाग में पेड़ से गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव लटकता देख परिजनों ने ईंट भट्ठा मालिक और पुलिस को सूचना दी। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता ने उसके मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही है। घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed