फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bribery lawmen in Hamirpur too, asked for 3500 for handcuffs, anti corruption team arrested

हमीरपुर में भी रिश्वतखोर कानूनगो: हथबंदी के लिए मांगे 3500, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा, जानें कैसे बिछाया था जाल

Tue, 22 Aug 2023 09:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Aug 2023 09:11 PM IST
सार

Hamirpur Crime: राठ कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को 3500 रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bribery lawmen in Hamirpur too, asked for 3500 for handcuffs, anti corruption team arrested
आरोपी मनोज सिंह को मेडिकल के लिए ले जाती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम को जमीन की हथबंदी के लिए 3500 रुपये की रिश्वत लेते एक कानूनगों को एंटी करप्शन टीम चित्रकूट धाम मंडल बांदा की टीम ने गिरफ्तार किया है। कानूनगों राठ तहसील में तैनात है। टीम ने आफिस से घर जाने के समय तहसील गेट के पास पकड़कर राठ कोतवाली ले गई।

विज्ञापन

यहां पर अग्रिम कार्रवाई की गई। वहीं राठ सीएचसी में मेडिकल कराया गया है। राठ तहसील क्षेत्र के परा गांव निवासी प्रमोद कुमार ने 19 अगस्त को एंटी करप्शन टीम चित्रकूट धाम मंडल बांदा में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि कानूनगों मनोज सिंह ने जमीन की हथबंदी कराने के एवज में 3500 रुपये मांग की जा रही है।
विज्ञापन

इसके बाद एंटी करप्शन टीम द्वारा प्रकरण की गोपनीय जांच कराई गई को प्रकरण प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके बाद मंगलवार को एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दुबे की अगुवाई में टीम और पीड़ित ने योजनाबद्ध तरीके से तहसील गेट के पास ही 3500 रुपये रिश्वत लेते रंगो हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानांतरित होकर आए थे राठ तहसील
इसके बाद टीम कोतवाली राठ में मुकदमा दर्ज करने के बाद टीम कानूनगों को साथ ले गई। वहीं 15 दिन पहले कानूनगों मौदहा तहसील से स्थानांतरित होकर राठ तहसील आए। वह तहसील के कैंथा क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक थे। राठ कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को 3500 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed