फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Breast Clinic Started at University of Medical Sciences

Kanpur News: आयुर्विज्ञान विवि में शुरू हुई ब्रेस्ट क्लीनिक

Fri, 05 Sep 2025 10:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 05 Sep 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Breast Clinic Started at University of Medical Sciences
फोटो 29:::कार्यक्रम को संबो​धित करते कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह । स्रोत:विवि
इटावा। उप्र आयुर्विज्ञान विवि सैफई के जनरल सर्जरी विभाग में ब्रेस्ट क्लीनिक व स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में दंपती इनफर्टिलिटी क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। क्लीनिक का शुभारंभ कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट क्लीनिक न केवल बेहतर इलाज उपलब्ध कराएगा बल्कि भ्रांतियों को दूर करने और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होगा। उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर केवल महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी हो सकता है। इसलिए सेल्फ-एग्जामिनेशन का महत्व समझना बेहद जरूरी है। जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि यह क्लीनिक प्रत्येक बुधवार दोपहर दो से चार बजे तक पुराने भवन के कक्ष संख्या 61-62 में संचालित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस क्लीनिक में जनरल सर्जरी, इंडोक्राइन सर्जरी और अंकोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों की टीम मिलकर एक ही छत के नीचे मरीजों को सभी उपचार प्रदान करेगी। ब्रेस्ट क्लिनिक नोडल ऑफिसर प्रो. डॉ. सोमेंद्र पाल ने कहा कि वह कॉलेज स्कूल में जाकर आउटरीच जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से सेल्फ-एग्जामिन करने के तरीके और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे। इससे लोग स्तन गांठ के संदर्भ में लापरवाही न करें तुरंत चिकित्सीय सलाह लें। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. डॉ. रमाकांत, संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. आदेश कुमार सहित विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में दंपती इनफर्टिलिटी (बांझपन) स्पेशल क्लीनिक भी शुरू किया गया। यह क्लीनिक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर दो बजे से चार बजे तक कक्ष संख्या आठ, नौ, 11 व 12 में संचालित होगा। इस क्लीनिक में दंपति निसंकोच आकर चिकित्सीय सलाह और काउंसलिंग प्राप्त कर सकेंगे। इससे भ्रांतियां दूर होंगी और बेहतर इलाज के लिए सही मार्गदर्शन मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed