फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Breaking the lock of the house and stealing lakhs of rupees including cash

Kanpur News: घर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी

Sat, 25 Oct 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Breaking the lock of the house and stealing lakhs of rupees including cash
- महिला ने सौतेले पुत्र व बहू पर चोरी करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- पुलिस चोरी की घटना का संदिग्ध बताकर जांच में है जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। कस्बा लखना में महिला ने अपने सौतेले पुत्र व बहू पर बंद पड़े घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाया हैं। पुलिस चोरी के मामले को संदिग्ध बताकर जांच में जुटी है।

लखना रेंज कोठी निवासी सरला देवी ने बकेवर थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वह मकान के नीचे हिस्से में रहती है। ऊपर उसका सौतेला बड़ा बेटा संजय रहता है। बहू से कहासुनी के बाद 9 अक्तूबर को अपने बच्चों को लेकर मायके अन्दावा की मड़ैया चली गई थी।
विज्ञापन

पड़ोसी के ताला टूटने की सूचना पर आई। उसने बताया कमरे में अलमारी का लाॅक टूटा मिला। उसमें रखी सोने चांदी के कुछ जेवरात व 40 हजार रुपए नगद व एक गैस सिलिंडर चोरी हो गया है। उन्होंने बताया कि मकान के गेट की दो चाबियां थी। एक महिला के पास दूसरी बड़े पुत्र के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आता जाता भी था। महिला ने सौतेले पुत्र व बहू पर चोरी करने आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया कि चोरी का मामला पूरा संदिग्ध है। मां बेटे का लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed