फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brand Kanpur mahotsav

हिमेश के हुक्का बार पर झूमे कनपुरिये

Tue, 23 Dec 2014 03:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 23 Dec 2014 03:08 AM IST
विज्ञापन
Brand Kanpur mahotsav
बालीव़ुड फेम हिमेश रेशमिया ने सोमवार की रात शहरवासियों को नाचने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही ... तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का बार... गाना गाया वैसे ही पब्लिक झूमने लगी।
विज्ञापन


हिमेश के कदम से कदम और ताल से ताल मिलाकर पब्लिक खूब नाची। यह सिलसिला देररात तक चलता रह। पब्लिक हिमेश का मस्ती भरा अंदाज देखते और सुनती रही। उत्साहित पब्लिक ने पीछे की कुर्सियां तोड़ डालीं।
विज्ञापन


वाटर प्रूफ पांडाल का बगल का हिस्सा नोच डाला। लोगों ने मंच तक पहुंचने की कोशिश की। इसपर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को खास मशक्कत करनी पड़ी। बार-बार समझाकर लोगों को शांत करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांड कानपुर महोत्सव के आखिरी दिन सोमवार को सिंगर हिमेश रेशमिया ने रंग जमाया। एक के बाद एक धमाकेदार गीत गाकर समा बांध दिया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की बीच हिमेश ने ऐसी परफारमेंस दी कि नाचकर पब्लिक पसीना पसीना हो गई।

... आइसक्रीम खाऊंगी’... गाना गाकर सर्दी का एहसास भी कराया। रात 9:30 बजे हिमेश मंच पर आए और हिमेश.. हिमेश.. की आवाज से गूंजने लगी। लगा कि हिमेश की दीवानगी कनपुरियों के सिर चढ़कर बोल रही है।

इसी का नतीजा रहा कि हिमेश ने ... आशिक बनाया आपने, ...आपकी कशिश... और ... सरके जो सर ओ धीरे धीरे सहित तमाम सुपरहीट गीत गाकर म्यूजिकल नाइट का जबरदस्त अंदाज में समापन किया।

पहले गाने के साथ ही वंश मोर.. वंश मोर.. की आवाज गूंजी।  पब्लिक का साथ मिला तो हिमेश ने ... मुझको याद सताए तेरी, ... जुुम्मे की रात है.. सहित एक के बाद एक धमाके दार 30 से ज्यादागाने गाए।

हुक्का बार.. गाने की प्रसिद्धि का आलम यह रहा कि जनता की डिमांड में इस गाने में हिमेश ने 10 बार गाया। इससे पहले शवाब शाबरी ने श्रोताओं का मनोरंजन किया। ... वो जब याद आए और हुड़ हुड़ दबंग गीत गाकर समा बांधा। हिमेश के साथ आई पावनी पांडेय ने भी गीत गाकर पब्लिक का मनोरंजन किया।

अपना कानपुर डाक्यूमेंट्री हिट
ब्रांड कानपुर महोत्सव में 10 मिनट की डाक्यूमेंट्री ‘आपका कानपुर’ दिखायी गई। इसके माध्यम से बताया गया कि कानपुर का इतिहास सुनहरा रहा है। कई बार कानपुर का नाम बदला।

1857 की स्वतंत्रता संग्राम की लौ यहीं से जली थी। अब कानपुर बदला है। बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। लेदर कारोबार की अलग पहचान है। यहां की गलियां, बाजार और प्रोडक्ट का कोई जोड़ नहीं है।

डाक्यूमेंट्री की प्रोड्यूसर गरिमा खंडलेवाल और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर दीपाली सिंह हैं। रितेश, कैमरामैन हुसैन और संजय मिश्रा ने शहर के विभिन्न स्थानों की फोटोग्राफी की और उसे डाक्यमेंट्री में समाहित किया है। डाक्यूमेंट्री को सभी ने पसंद किया और हिट बताया।

अमर उजाला कार्यालय से 28 दिसंबर को प्राप्त करें इनाम

ब्रांड कानपुर महोत्सव में अमर उजाला की प्रस्तुति ‘दीजिए जवाब, पाइए इनाम’ प्रतियोगिता में सोमवार को भी लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इसमें 75 विजेताओं का लकी ड्रा के जरिए चयन किया गया है।

यह प्रतियोगिता 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित हुई। इन तीन दिनों में कुल 150 विजेताओं का चयन किया गया। सभी विजेताओं को 28 दिसंबर को अमर उजाला कार्यालय में सुबह 11 से रात 8 बजे तक पुरस्कृत किया जाएगा। विजेता इस दौरान अपना इनाम प्राप्त कर सकते हैं।


मोबाइल नंबर साथ में लाए

प्रवष्टि में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराने वाले विजेताओं की पहचान उनका यही मोबाइल नंबर होगा। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विजेताओं को मोबाइल नंबर साथ में लाना होगा। यह अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed