फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boys were slightly ahead Girls

लड़कों से थोड़ा आगे रहीं लड़कियां

Sun, 29 May 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 29 May 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Boys were slightly ahead Girls
खुशी जताते गुलमोहर पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट। - फोटो : amarujala
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) के हाईस्कूल (दसवीं) के रिजल्ट में सिटी की बेटियों ने एक बार फिर परचम लहराया है। लड़कों के मुकाबले .24 फीसदी लड़कियां ज्यादा पास हुई हैं। पिछले साल भी लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज लड़कों के मुकाबले अधिक (.32 फीसदी) था। वहीं कुल रिजल्ट 97.53 फीसदी रहा है।
विज्ञापन


10 क्यूमलेटिव ग्रेड प्वाइंट्स एवरेज (सीजीपीए) पाने वाली लड़कियों की संख्या बढ़ी है। सिटी का ओवर आल रिजल्ट भी सुधरा है।  हाईस्कूल का रिजल्ट शनिवार को दोपहर घोषित कर दिया गया। इसमें शहर के स्टूडेंटों का परफारमेंस अच्छा है। ज्यादातर स्टूडेेंट ऑनर्स या फर्स्ट डिवीजन से पास हैं। सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद ने जो रिजल्ट घोषित किए हैं, उसके मुताबिक सिटी के 77 पब्लिक स्कूलों के 97.53 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। लड़कियां 97.70 फीसदी और लड़के 97.46 फीसदी पास हुए हैं।
विज्ञापन


इस हिसाब से लड़कियों का रिजल्ट बेहतर है। मेरिट लिस्ट में भी बेटियों का दबदबा है। सर पद्मपत सिंहानिया के 233 में से 40 स्टूडेंटों की सीजीपीए 10 है। नौ सीजीपीए पाने वाले स्टूडेंटों की संख्या भी बढ़ी है। स्कूल का रिजल्ट 100 फीसदी है। इसी तरह डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर श्यामनगर के 35 बच्चों की 10 सीजीपीए है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे सुलझाएं सीजीपीए की पहेली
नई दिल्ली(ब्यूरो)।
विद्यार्थियों को रिजल्ट में ग्रेड अंक दिए जाते हैं। ऐसे में यह पता नहीं चल पाता कि उन्हें कितने फीसदी अंक मिले हैं। ग्रेड को अंकों में एक फॉर्मूले से समझा जा सकता है। इस तरह से इस फॉर्मूले के आधार पर आसानी से छात्र अपना रिजल्ट अंकों में निकाल सकते हैं।


मसलन, यदि छात्र को अतिरिक्त विषय को छोड़कर अपने विषयवार ग्रेड निकालने हैं तो उसे ग्रेड प्वाइंट को 9.5 से गुणा करना होगा। वहीं समग्र प्रतिशत निकालने के लिए पांचों विषयों के ग्रेड अंकों को जोड़ कर उसे पांच से भाग करना होगा। इसके बाद जो भी प्राप्तांक प्राप्त होगा उसे 9.5 से गुणा कर देना होगा। इस तरह उन्हें अपना पूर्ण स्कोर पता चल जाएगा। मसलन यदि किसी छात्र को पांच विषयों में 9, 8.5, 7.2, 9, व 8 ग्रेड अंक मिले हों तो इन्हें जोड़कर पांच से भागकर 9.5 से गुणा करना होगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed