शौच के लिए गई थी लड़की, अश्लील हरकतें कर लड़कों ने वायरल की ऑडियो और फोटो
नाबालिग की मां की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक 17 वर्षीय पुत्री 11 नवंबर को शाम करीब छह बजे शौच क्रिया के लिए खेत पर गई थी। वहां पर पहले से घात लगाए बैठे ऋषि पुत्र राधे और प्रतीक उर्फ बिहारी पुत्र रामलाल ने बुरी नीयत से बेटी को दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। बेटी के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंच गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपियों ने ऑडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी।