फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boys caught hand of girl in auraiya

स्कूल से लौट रही थी छात्रा रास्ते में लड़कों ने कर दी गंदी हरकत, फिर हुआ कुछ ऐसा..

Wed, 30 Jan 2019 12:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 30 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
boys caught hand of girl in auraiya
डेमो पिक

औरैया के बिधूना में स्कूल से लौट रही एक छात्रा का लड़कों ने रास्ते में हाथ पकड़ लिया। शोहदों ने छात्रा के साथ गंदी हरकतें करना शुरु कर दिया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उन्होंने छात्रा से कुछ ऐसा कहा जिससे वो अंदर तक सहम गई। 

विज्ञापन


पुलिस से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर एक छात्रा को कुछ युवकों ने तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस पर छात्रा ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व कक्षा 11 की छात्रा ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वह 22 जनवरी को स्कूल पढने के लिए आ रही थी, तभी बिधूना-अछल्दा मार्ग पर द्वारिका महाविद्यालय के सामने पहले से मौजूद शिवम राना, सौरभ निवासी रामपुर व दो-तीन अन्य युवकों ने उसे रोक लिया और अश्लील शब्द कहे।

इसका विरोध करने पर दोनों नामजद लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा के चीखने पर वे भाग निकले। साथ ही भागते समय सरेआम तेजाब डालने की धमकी भी दे गए। छात्रा ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी। पर पुलिस ने दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान किया।

छात्रा ने बताया कि मंगलवार को दोनों युवक जमानत कराने के बाद घर पहुंचे और कहा कि पुलिस से शिकायत की है इसलिए मुंह पर तेजाब फेंक देंगे। इससे वह भयभीत है। स्कूल भी नहीं जा पा रही है। छात्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed