फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boys became thief to fulfill girlfriend hobby

'मोहब्बत ने बनाया क्रिमिनल' गर्लफ्रेंड के शौकों ने पहुंचाया हवालात, आगे की कहानी पुलिस की जुबानी

Thu, 03 Jan 2019 08:59 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 03 Jan 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
boys became thief to fulfill girlfriend hobby
डेमो पिक
सोहबत ने तीन लड़कों का भविष्य को चौपट कर दिया। प्रेमिका और अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चोर बने लड़कों को पुलिस ने दबोच लिया। इनका एक साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने पकड़े गए लड़कों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक और एक तमंचा भी बरामद किया है। इनमें एक बीसीए और दूसरा बीटेक छात्र है। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है।
विज्ञापन


एसपी राहुल राज ने पुलिस लाइन में गुरुवार को इस गैंग का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि सीओ बिंदकी अभिषेक तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक अनंत प्रसाद तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को  उपनिरीक्षक रमाकांत गिरि, उपनिरीक्षक संतोष सिंह आदि ने जोनिहां में इन्हें पकड़ा। फरीदपुर मोड़ के पास तीन व्यक्ति अलग-अलग बाइक पर बैठे किसी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रेमिका और अपने शौक को पूरा करने के लिये चोरी करते हैं

पुलिस टीम ने तीनों को घेरकर पूछताछ की, तो बाइकें चोरी की होने की पुष्टि हुई। एक भाग निकला लेकिन दो दबोच लिए गए। कुशीनगर जिले में कप्तानगंज थाने के बोदरवार गांव निवासी स्वप्निल सिंह, गाजीपुर थाने के शाह कस्बा निवासी नौशाद अली को गिरफ्तार किया गया। तीसरा आरोपी जाफरगंज थाने के बसंतखेड़ा का निवासी सुशील सिंह बाइक छोड़कर भाग निकला। निशानदेही पर भगत ताला के जंगल से दो बाइक और बरामद की गई।  

एसपी ने बताया कि तीनों छात्र कानपुर महाराजपुर के एक कालेज में पढ़ते हैं। प्रेमिका और अपने शौक को पूरा करने के लिये बाइक चोरी करते हैं। बताया जा रहा है कि बरामद बाइकें कानपुर से चोरी की गई हैं। सभी में नंबर प्लेट बदली हुई हैं। बिंदकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। आरोपी स्वप्निल सिंह बीसीए व  नौशाद अली बीटेक का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed