{"_id":"5f3ac4548111361d833f711a","slug":"boyfriend-refuses-to-marry-teenager-consumes-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो किशोरी ने खाया जहर, इलाज के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो किशोरी ने खाया जहर, इलाज के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई
Mon, 17 Aug 2020 11:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक शोषण किया। शादी की बात करने पर युवक ने इनकार कर दिया। गुस्से में आकर किशोरी ने जहर खा लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान किशोरी के गर्भवती होने का भी पता चला।
किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट मेें रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति खेती करता है। उसकी पुत्री (17) का प्रेम प्रसंग गांव निवासी शैलेंद्र पुत्र महिपाल के साथ था।
दोनों एक ही जाति से ताल्लुक रखते थे, इसलिए शैलेंद्र ने शादी करने का वादा भी किशोरी से किया था। किशोरी के पिता के मुताबिक बीती 14 अगस्त की रात शैलेंद्र ने शादी करने से इनकार कर दिया। आहत होकर 15 अगस्त को बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान पता चला कि किशोरी गर्भवती भी है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सोमवार को किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि शैलेंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।