फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boyfriend-girlfriend suicide in banda

एक ही बिस्तर पर मिले प्रेमी प्रेमिका...सभी सन्न रह गए जब पता चला दोनों की सांसे इस वजह से थम गईं

Wed, 03 Apr 2019 02:37 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Apr 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend-girlfriend suicide in banda
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में बुधवार को दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली। हैरान करने वाली बात तो यह है कि प्रेमी के घर पर एक ही पलंग पर दोनों के शव मिले। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। 
विज्ञापन


यह घटना पैलानी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार प्रेमी की उम्र 19 व प्रेमिका की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। इनके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें शादी न कर पाना वजह बताई गयी है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिस घटना के अन्य पहलुओं को भी जांच रही है। पुलिस को मौके पर मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि- मालूम है कि हम बहुत गलत काम करने जा रहे हैं। पर मैं कर भी क्या सकता हूं। हम लोग एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन तुम लोगों को मंजूर नहीं है। इसलिए हमने भी बहुत सोच-समझ कर ये फैसला लिया है। तुम्हें क्या लगा था कि कहीं और शादी कराने से हम एक दूसरे को भूल जाएंगे। हम लोगों ने मोहब्बत की है कोई मजाक नहीं। वो मेरी थी, मेरी है और मेरी रहेगी वोभी मरते दम तक। साथ ही लिखा कि मेरी बहनों को बता देना कि भाई को आखिरी बार आकर देख जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed