{"_id":"5fd8ff7d1320a83a4a38351e","slug":"boyfriend-escaped-seeing-two-children-with-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: प्रेमिका के साथ दो बच्चों को देख भाग निकला प्रेमी, साथ जाने के लिए बस स्टॉप पर आई थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: प्रेमिका के साथ दो बच्चों को देख भाग निकला प्रेमी, साथ जाने के लिए बस स्टॉप पर आई थी महिला
Wed, 16 Dec 2020 12:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले में प्रेमी के साथ जाने के लिए बस स्टॉप पर आई महिला को दो बच्चों के साथ देख प्रेमी भाग निकला। पता चलने पर पुलिस ने महिला से बात कर बच्चों समेत घर भिजवा दिया। मामला इंदरगढ़ क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 35 वर्षीय महिला के तीन बच्चे हैं।
महिला का कुछ दिन पूर्व तिर्वा कस्बे में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध हो गया। मंगलवार को महिला घर छोड़कर प्रेमी के साथ जाने की तैयारी में थी। महिला अपने दो बच्चों के साथ सरायमीरा बस स्टॉप पर आ गई। एक बच्चे को घर पर ही छोड़ दिया था।
करीब एक घंटे बाद तिर्वा से प्रेमी आ पहुंचा। प्रेमिका के साथ दो बच्चों को देखकर प्रेमी का पारा चढ़ गया। वह चाय पीने का बहाना बनाकर गायब हो गया। शाम करीब पांच तक प्रेमी के न लौटने पर महिला रोने लगी। सूचना पर पहुंचे सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी ने पूछताछ की।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि प्रेमी उसे अकेले साथ ले जाने की बात कह रहा था। बच्चों को साथ ले जाने की जिद पर वह उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद चौकी प्रभारी ने उसे व उसके बच्चों को घर तक पहुंचवाया।