फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boyfriend entered the house to meet his girlfriend, family members beat him with a stick, death, report on thr

Kanpur: प्रेमिका से मिलने घर में घुसा प्रेमी, परिजनों ने पकड़कर डंडे से पीटा...मौत, लड़की समेत तीन पर रिपोर्ट

Thu, 19 Oct 2023 08:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Oct 2023 08:58 AM IST
सार

Kanpur News: थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि सूरज प्रेम प्रसंग के चलते युवती से मिलने उसके घर गया था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Boyfriend entered the house to meet his girlfriend, family members beat him with a stick, death, report on thr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर के फुफवार सुईथोक गांव में मंगलवार देर रात प्रेमिका के घर घुसे प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़कर डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमिका, उसके पिता और भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्जकर पिता, पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

महाराजपुर के नारायणपुर गांव निवासी आशा के अनुसार उनकी बहन का बेटा सूरज (22) बचपन से उनके घर पर रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। उन्होंने बताया कि सूरज के फुफवार सुईथोक निवासी आकांक्षा से प्रेम संबंध थे। मंगलवार रात वह अपने दो साथियों के साथ आकांक्षा से मिलने उसके घर पहुंचा था।
विज्ञापन

घर के अंदर आकांक्षा से मुलाकात के दौरान उसके पिता रमेश और भाई वीरू ने उसे पकड़ लिया। उसे डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस बीच घर के बाहर मौजूद दोनों दोस्त भागकर गांव पहुंचे और आशा को घटना की जानकारी दी। आशा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं और घायल पड़े सूरज को हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, कार्रवाई की जा रही
यहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। आशा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि सूरज प्रेम प्रसंग के चलते युवती से मिलने उसके घर गया था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed