फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boy with sack saw dog attacked, wound of death in five minutes Utara

Kanpur News: बोरी के साथ बालक देख कुत्ता हुआ हमलावर, पांच मिनट में मौत के घाट उतारा

Sat, 30 Aug 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Boy with sack saw dog attacked, wound of death in five minutes Utara
इटावा। मोहल्ला लालपुरा में कुत्ते के हमले में बालक की मौत पर पुलिस ने जांच की। सीसीटीवी फुटेज में एक बालक सुबह करीब 9:12 मिनट पर कंधे पर बोरी टांगे कूड़ा बटोरते हुए दिख रहा है। दो मिनट बाद कुत्ते के भौंकने के आवाज आती है और करीब दो मिनट बाद लोग भगाते नजर आए। इस वीडियो फुटेज के आधार पर माना जा रहा है कि कुत्ते ने पांच मिनट में ही बालक को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आवारा कुत्तों ने उसे नोंचना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक बालक का शव मोहल्ला लालपुरा की नई बस्ती में खाली प्लॉट में पड़ा हुआ है। पुलिस पहुंची तो बालक का गला खून से लथपथ था। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। पास में बोरी पड़ी देखकर पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने अंदाजा लगाया कि बालक कबाड़ बीनने का काम करता है। पुलिस ने गाड़ीपुरा में रहने वाले कबाड़ियों से संपर्क किया। बालक की शिनाख्त आहिल के रूप में की गई। सूचना पर लगभग साढ़े 10 बजे पिता शहंशाह पहुंचे। पिता ने बताया कि बेटा आहिल नौ बजे कूड़ा बीनने की बात कहकर निकला था। इस आधार पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। प्लॉट से करीब 30-40 मीटर दूरी पर स्थित घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में बालक 9:12 बजे नजर आ रहा है। वह बोरी लेकर सड़क पर चलते-चलते सड़क छोड़कर खाली प्लॉट की ओर मुड़ता दिख रहा है। कैमरे में ऑडियो होने की वजह से लगभग दो मिनट बाद एक कुत्ते के भौंकने की आवाज आती है। इसके करीब दो मिनट बाद हट-हट करते हुए लोग कुत्ते को भगाते हुए आवाज सुनाई देती है।अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस पांच मिनट के अंतराल में बालक को पास में ही घर में रहने वाले कुत्ते ने मार डाला है। एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की गई है। सीसीटीवी कैमरे में बालक घटना की सूचना मिलने से लगभग 20 मिनट पहले ही दिखाई दे रहा है। उसके बाद कुत्ते का भौंकना, फिर लोगों के भगाने की आवाजों से प्रतीत हो रहा है कि कुत्ते के ही हमले से बालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी एनीमल बाइट का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed