दरिंदे ने मासूम से किया दुष्कर्म, चीखती हुई बोली "बाबा यही है वह अंतल"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर माता पिता के साथ अन्ना मवेशियों की रखवाली के लिए मौजूद सात साल की मासूम बच्ची को गांव के ही एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना के एक दिन बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पीटा और पुलिस के सुर्पुद कर दिया। कोतवाल देवेंद्र दिवेदी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।
बच्ची अपने माता पिता के साथ खेतों की अन्ना मवेशियों से रखवाली कर रही थी
रोहित बच्ची को बहला फुसला कर पास के दूसरे खेत में ले गया। जहां पर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची रोते बिलखते लहूलुहान हालत में वापस अपने खेत पर पहुंची तो उसकी हालत देख माता पिता के होश उड़ गए। बच्ची ने तोतली जुबान में अपने साथ हुई दरिंदगी बताई तो परिजनों का भी कलेजा कांप गया लेकिन बच्ची आरोपी के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही थी।
खेत के पास से गुजर रहा था तो बच्ची ने उसे पहचान लिया
बच्ची ने घरवालों को अपने साथ हुई दरिंदगी तो बयां की लेकिन किसने उसे अंजाम दिया मासूम कुछ भी नहीं बता पा रही थी। लिहाजा माता पिता भी खून का घूंट पीते हुए आरोपी को पकडने के लिए छटपटाते रहे। गुरुवार को जब आरोपी रोहित उसी खेत से गुजर रहा था, तो उसे मड़ैय्या के बाहर बैठी मासूम ने जैसे ही देखा तो वह चीख पड़ी बाबा यही हैं वह अंतल।
मासूम के साथ हुई दरिंदगी की घटना सुनी
जिस कारण दोपहर होते होते कोतवाली के बाहर इलाकाई लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसमें कुछ महिलाएं भी थी। सभी पुलिस से बस एक बार आरोपी को सौंपने की बात कर रहे थे, ताकि वे अपने हाथों से उसे ऐसी सजा दे सकें कि कोई दूसरा कभी इस तरह की हैवानियत न कर सके। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया।