फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy Health deteriorated in police custody at farrukhabad

पुलिस हिरासत में छेड़छाड़ के मामले में लाए गए किशोर की हालत बिगड़ी, पुलिस के हाथ पांव फूले

Fri, 09 Aug 2019 07:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Aug 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
boy Health deteriorated in police custody at farrukhabad
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में नवाबगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम तीन किशोरों को हिरासत में लिया था। इसमें से एक किशोर की हालत पुलिस हिरासत में ही बिगड़ गई। इस पर पुलिस ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


किशोर के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, बाद में किशोर के दो अन्य साथियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एक गांव निवासी किशोरी गुुुरुवार की शाम खेत पर शौच करने गई थी। बताते हैं कि इस दौरान गांव के तीन किशोर उसका वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन

किशोरी के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे उसके भाई ने तीनों किशोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों किशोरों को हिरासत में ले लिया। इसी बीच देर रात एक किशोर की हालत बिगड़ गई। इस पर पुलिस ने किशोर को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित के बड़े भाई व पिता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने किशोर के साथ मारपीट की। इसी के चलते उसकी हालत बिगड़ गई है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पीड़ित के दो अन्य साथियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि किशोर को हार्निया की दिक्कत है। इसके चलते ही उसकी तबियत खराब हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। तीनों किशोरों के खिलाफ किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed