{"_id":"5d122c938ebc3e3c8d23c861","slug":"boy-drowned-in-ganga-river-at-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नदी में डूबा बच्चा, घंटो चली तलाश तब मिला शव, घर पहुंची खबर तो मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नदी में डूबा बच्चा, घंटो चली तलाश तब मिला शव, घर पहुंची खबर तो मच गया कोहराम
Tue, 25 Jun 2019 07:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 Jun 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
नदी में डूबा बच्चा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के शमसाबाद में शाहजहांपुर जनपद के मैजिद नगला निवासी बालक गंगा नदी के किनारे भैंस चरा रहा था। भैंस गहरे पानी में चली गई। उसके पीछे जाने पर बच्चा डूब गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव ले गए।
जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मैजिद नगला निवासी अमीन मोहम्मद(11) पुत्र शमीर साथियों के साथ गंगा किनारे भैंस चरा रहा था। गंगा नदी में भैंस पानी पीने गहरे में चली गई। उसे घेरने के लिए बच्चा भी गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया। साथियों ने परिजनों को सूचना दी।
करीब साढ़े 11 बजे उसके शव को निकाला गया। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही सरकरी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर वहां से चले गए। मां शमरीन का रो-रोकर बेहाल हो गई। अमीन तीन भाई थे। बड़ा भाई मोहम्मद मीर, छोटा शामीर है। उसके सात बहनें हैं।