{"_id":"5d1b04738ebc3e3cc71eee7e","slug":"boy-drowned-ganga-river-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमावस्या पर गंगा स्नान करने गए किशोर की डूबकर मौत, परिजनों में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमावस्या पर गंगा स्नान करने गए किशोर की डूबकर मौत, परिजनों में छाया मातम
Tue, 02 Jul 2019 05:10 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Jul 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोग व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में मंगलवार को अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान करने आया किशोर डूब गया। यह घटना बारा सगवर थाना क्षेत्र के बक्सर स्थित मां चन्द्रिका देवी मंदिर में बने घाट की है। यहां फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से गंगा स्नान करने आए शिवा शुक्ला (18) पुत्र लालचन्द्र शुक्ला की गंगा में अधिक गहराई में जाने से डूबकर मौत हो गई।
घाट पर मौजूद लोगों ने बक्सर चौकी प्रभारी हरिकिशोर मिश्रा को सूचना दी जिसके बाद गोताखोरों की मदद से किशोर को बाहर निकाला गया। परिजन उसे लेकर ऊंचगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार किशोर यहां परिवार के साथ गंगा स्नान करने आया था।